होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरनाम सिंह चढूनी को किया सस्पेंड, राजनीतिक दलों से संपर्क का है आरोप

संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरनाम सिंह चढूनी को किया सस्पेंड, राजनीतिक दलों से संपर्क का है आरोप

 

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी को संयुक्त किसान मोर्चा ने बातचीत कमेटी से बाहर कर दिया है। अब उन्हें 19 जनवरी को किसानों और केंद्र सरकार के बीच होने वाली बैठक से भी बाहर रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, चढूनी पर आरोप है कि उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के साथ दिल्ली में एक सम्मेलन किया था।

इस सम्मेलन में बीजेपी को छोड़कर बाकी विपक्षी पार्टियों के नेता ने हिस्सा लिया था, इसीलिए संयुक्त किसान मोर्चा ने उन्हें सस्पेंड किया है वही, चढू़नी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्य समिति बनाई गई है। समिति के सामने चढूनी को अपना पक्ष रखना होगा। जांच पूरी होने तक संयुक्त किसान मोर्चा की आंतरिक बैठकों और केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से चढ़ूनी बाहर भी रहेंगे।

बता दें कि गुरनाम सिंह चढूनी किसानों की आवाज लगातार उठाते रहते है। इस बीच केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों को एकत्रित करने में गुरनाम सिंह चढूनी की अहम भूमिका रही है। ऐसे में गुरनाम सिंह चढूनी पर अब तक 34 मामले दर्ज हो चुके है। इनमें प्रदर्शन करने, शांति भंग करने, हत्या व हत्या का प्रयास के तहत मामले दर्ज किए गए है। यही नहीं किसान आंदोलन के दौरान चढूनी कई बार जेल भी जा चुके है।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान, योगेंद्र यादव बोले- परेड में नहीं होगा...


संबंधित समाचार