होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

धोनी के रिटायरमेंट पर साक्षी ने शेयर किया भावुक पोस्ट,लिखा- अपने जुनून को अलविदा कहने के लिए आपने...

धोनी के रिटायरमेंट पर साक्षी ने शेयर किया भावुक पोस्ट,लिखा- अपने जुनून को अलविदा कहने के लिए आपने...

 

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भावनाओं पर काबू रखने के लिए जाना जाता है और उनकी पत्नी साक्षा को लगता है अपने जुनून को छोड़ने के लिए उन्होंने अपनी आंसुओं पर काबू पाया होगा। दरअसल, साक्षी ने रविवार को सोशल मीडिया पर एमएस धोनी की फोटो के साथ एक पोस्ट साझा कर उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी।

साक्षी ने लिखा, 'आपने जो हासिल किया है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों और व्यक्तित्व पर गर्व है।' उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे यकीन है कि आपने अपने जुनून को अलविदा कहने के लिए उन आंसुओं पर काबू किया होगा। आपके भविष्य के लिए स्वास्थ्य, खुशी और शानदार चीजों की कामना करती हूं।'

साक्षी ने अमेरिकी कवि माया एंजेलो के उद्धरण के साथ अपनी पोस्ट को समाप्त किया, 'लोग आपके द्वारा कही गई बातों को भूल जाएंगे, लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों को भूल जाएंगे, लेकिन लोग यह कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।' आपको बता दें कि एमएस धोनी को शानदार नेतृत्व क्षमता और भावनाओं पर काबू रखने के लिए ‘कैप्टन कूल’ का तमगा दिया गया है।


संबंधित समाचार