स्विट्जरलैंड सरकार ने टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के सम्मान में 20 फ्रेंक का सिक्का लॉन्च किया है। फेडरर पहले जीवित स्विस हैं, जिनके सम्मान में सिक्का जारी हुआ है। साथ ही फेडरर की छवि के साथ एक 50 फ्रैंक सोने के सिक्के को अलग डिज़ाइन के साथ अगले साल जारी किया जाएगा।
सरकार का कहना है कि 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन "शायद स्विट्जरलैंड के सबसे सफल व्यक्तिगत खिलाड़ी हैं, वह स्विट्जरलैंड के लिए सही राजदूत भी हैं।"
वहीं खुद फेडरर ने वीडियो ट्वीट कर सरकार को धन्यवाद दिया है और सम्मान के लिए आभार जताया है।
Thank you Switzerland🇨🇭and Swissmint for this incredible honour and privilege. 🙏#DankeSchweiz#MerciLaSuisse#GrazieSvizzera#GraziaSvizra pic.twitter.com/gNs6qYjOh6
— Roger Federer (@rogerfederer) December 2, 2019
जारी किए जा रहे सिक्के के हेड साइड में फेडरर को एक हाथ से बैकहैंड शॉट खेलते हुए दिखाया गया है। सरकार का कहना है कि 30 स्विस फ़्रैंक की कीमत वाले 95,000 फेडरर सिक्कों के सीमित संस्करण का ऑर्डर जल्दी ही दिया जा सकता है।