होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बेहतर इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई लाए जा सकते हैं ऋषभ पंत, जानिए सेहत को लेकर लेटेस्ट अपडेट

बेहतर इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई लाए जा सकते हैं ऋषभ पंत, जानिए सेहत को लेकर लेटेस्ट अपडेट

 

कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत की हालात में सुधार हो रहा है। कार एक्सीडेंट के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के लिए खास डॉक्टरों की टीमों को गठित किया गया है जिसमें सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन के साथ विशेष डॉक्टरों की टीम शामिल है। सूत्रों के अनुसार घायल पंत को बेहतर इलाज के लिए बीसीसीआई नई दिल्ली या मुंबई के बेहतरीन अस्पतालों में रेफर कर सकती है। अभी तक पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। 

ऋषभ पंत को पांच जगह पर आई चोट 

आपको बता दे की दिल्ली से रुड़की जाते समय ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया जिसमें पंत को काफी गंभीर चोटे आई है। प्रांरभिक जांच में पाया गया की ऋषभ को पांच जगह पर चोटे आई है। डॉक्टरों ने पंत के शरीर के हर जख्म को स्कैन किया और एमआरआई किया गया।

राहत की खबर यह है की ब्रेन और स्पाइन की रिपोर्ट सामान्य पाई गई है। पंत के प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार पंत के घुटने कलाई में चोट आई है। सिर में दो स्थानों में कट है। पीठ काफी हद तक घायल हो गई। पंत के घुटने और टखने पर गहरी चोट आई है। हड्डी रोग विशेषज्ञों के अनुसार पंत के घुटने और टखने की चोट ठीक होने में काफी समय लग सकता है। उनके लिगामेंट में फ्रैक्चर आया है। 


संबंधित समाचार