होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब: भगवंत मान की केंद्र सरकार से 550 करोड़ के विशेष फंड की मांग, ये है कारण

पंजाब: भगवंत मान की केंद्र सरकार से 550 करोड़ के विशेष फंड की मांग, ये है कारण

 

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने केंद्र सरकार से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के लिए 550 करोड़ के विशेष फंड की मांग की है। सांसद भगवंत मान ने कहा कि दुनिया भर की सिख संगत इस बात पर मान करती अगर केंद्र सरकार प्रकाश पर्व के लिए 550 करोड़ जारी कर जगत गुरु को नतमस्तक होती। लेकिन भाजपा लीडरशिप को तो छोड़िए, खुद को पंथ का हितैषी कहलाने वाले बादल परिवार के दोनों सांसदों ने भी कुछ नहीं किया।

बजट पेश करते समय सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल सदन में थे, पर कुछ मांगना तो दूर, इस पक्षपात पर एक शब्द नहीं बोला। मान ने कहा कि जब उन्होंने यह मांग उठाई तो दोनों ने समर्थन करना भी जरूरी नहीं समझा। सुखबीर ने अपने पहले भाषण में प्रकाश पर्व का जिक्र तक नहीं किया। भगवंत मान ने मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत 550 करोड़ जारी करे, क्योंकि श्री गुरु नानक देव जी सिर्फ सिखों के नहीं, सभी समुदायों के गुरु थे। हालांकि नानक नाम लेवा संगत पैसों की मोहताज नहीं है।

फिर भी सियासी पार्टियों की जिम्मेदारी बनती है कि इस विशेष वर्ष में नतमस्तक होकर सरबत दा भला के संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाएं। मान ने कहा कि उनके पास केंद्र द्वारा सौ करोड़ जारी करने की अपुष्ट सूचना है लेकिन यह राशि बहुत कम है। पीएम की विदेश यात्राओं पर करोड़ों खर्च करने वाली सरकार के लिए 550 करोड़ कुछ भी नहीं है।


संबंधित समाचार