होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब पुलिस पर अपहरण का मामला दर्ज,  BJP नेता तेजिंदर बग्गा को किया था गिरफ्तार

पंजाब पुलिस पर अपहरण का मामला दर्ज,  BJP नेता तेजिंदर बग्गा को किया था गिरफ्तार

 

भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर सिंह पाल बग्गा को पंजाब पुलिस उनके आवास से गिरफ्तार कर ले गई। भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को दिल्ली के जनकपुरी उनके आवास से गिरफ्तार किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस पर अपहरण का मामला दर्ज किया है और साथ ही पुलिस के काफिले को हरियाणा में रोका गया है। 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीजेपी नेता का दावा किया है कि पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका गया, जो तेजिंदर बग्गा को लेकर जा रही पंजाब जा रही थी। पंजाब पुलिस ने कहा कि बग्गा को 1 बजे मोहाली जिला कोर्ट में पेश करना है। आपको बता दें कि भाजपा नेता तेजिंदर सिंह पाल बग्गा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी किया है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस पर अपहरण का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- रोहतक : कारोबारी के घर में डकैती करने आए एक बदमाश को महिला और बच्चों ने दबोचा


संबंधित समाचार