होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Punjab New CM: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी

Punjab New CM: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी

 

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। हरीश रावत ने ट्वीट किया कि चरणजीत सिंह चन्नी विधायक दल के नेता चुने गए हैं और पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। इसी के साथ पंजाब को अपना पहला दलित मुख्यमंत्री मिल गया है।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि चरणजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से पंजाब के कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे। चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चन्नी को विधायक दल के नेता चुना गया है।

यह भी पढ़ें- राज्यपाल से मिलने अचानक पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान


संबंधित समाचार