होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का निधन

पंजाब: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का निधन

 

पंजाब के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कमल शर्मा का निधन हो गया है। उनका निधन आज सुबह फिरोजपुर जिले में दिल का दौरा पड़ने से हुआ। शर्मा के करीबी सहयोगी ने बताया कि शर्मा सुबह सैर करने गए थे उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

उन्होंने बताया कि उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शर्मा के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। निधन से दो घंटे पहले ही शर्मा ने ट्विटर पर लोगों को दीवाली की बधाई दी थी।

बता दें कि पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा को मार्च 2017 में भी हार्टअटैक पड़ा था। तब डीएमसी हीरो हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों ने उनके दिल की आरटरीज में एक स्टेंट डाला था। तब उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए थे। उस दौरान उनकी एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी भी की गई थी।


संबंधित समाचार