होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Punjab Crisis: CM अमरिंदर सिंह दिल्ली के लिए रवाना, आज शाम सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात

Punjab Crisis: CM अमरिंदर सिंह दिल्ली के लिए रवाना, आज शाम सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात

 

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जारी अंदरूनी कलहर अब अंतिम मोड़ पर आ रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब में चुनाव से पहले एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार और संगठन में फेरबदल से पहले सोनिया गांधी और कैप्टन की इस बैठक को अहम माना जा रहा है। यह बैठक शाम को होगी।

कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कि सारे कैप्टन अमरिंदर सिंह के वादे थे। हम तो उसे याद करा रहे हैं कि लोगों के साथ जो किए गए वादे हैं उनको निभाएं। आप वादे पूरे नहीं करेंगे तो विधायक कैसे लोगों का सामना कर पाएंगे। हम कह रहे हैं कि कैप्टन साहब वक्त बहुत गुजर चुका है।

यह तीसरी बार है जब अमरिंदर सिंह संकट के बीच दिल्ली दौरे पर हैं। मंगलवार की बैठक असंतुष्ट रही। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद अब सोनिया गांधी के कैप्टन मिल रहे हैं। 2019 में सिद्धू के कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के बीच अंदरूनी कलह सार्वजनिक हो गई थी। तभी से यह विवाद जारी है।

मई में सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री को झूठा कहा था। तभी से दोनों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। अभी हाल ही में खबर आई थी कि पंजाब कांग्रेस के कई नेता अमरिंदर सिंह से नाराज है। बीते कई दिनों से मीडिया में सिद्धू के बयान आ रहे हैं कि वह सीएम अमरिंदर के साथ काम नहीं कर सकते हैं। सिद्धू ने कैप्टन की सरकार पर आरोप लगाया कि गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले पर भी अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें- CM ममता बनर्जी ने 'खेला होबे' दिवस मनाने का किया ऐलान, नारे की विधानसभा चुनाव में जमकर मची थी धूम


संबंधित समाचार