होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब विस उपचुनाव: 4 विधानसभी सीटों पर मतदान जारी, 11 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान

पंजाब विस उपचुनाव: 4 विधानसभी सीटों पर मतदान जारी, 11 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान

 

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मतदान जारी है और इसी के साथ पंजाब में भी चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। लोग बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। लुधियाना की दाखा विधानसभा में सुबह 9 बजे तक 6.54 प्रतिशत मतदान हुआ।

11 बजे तक पंजाब उपचुनाव का मतदान प्रतिशत

दाखा- 23.76%

जलालाबाद- 29%

मुकेरियां- 23.5

फगवाड़ा- 17.5%

इन चारों हलकों के 7.68 लाख मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। 40 बूथ अतिसंवेदनशील हैं, जिनमें दाखा हलके में सबसे ज्यादा हैं। सुबह 11 बजे तक फगवाड़ा में 17.5 फीसद, दाखा में 23.76 फीसद वोटिंग हो चुकी है। जलालाबाद में 239 बूथों पर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई और 11 बजे तक कुल 29 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। मुकेरियां में सुबह 11 बजे तक करीब 23.5 फीसद मतदान हो चुका है।


संबंधित समाचार