होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर

कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर किसान ने खाया जहर

 

हरियाणा और पंजाब के किसान मोदी सरकार के कृषि बिल के खिलाफ सड़कों पर हैं। किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वह कृषि से जुड़े तीन बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इस बीच प्रदर्शन के दौरान पंजाब के मुक्तसर स्थित बादल गांव में एक किसान ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। खास बात है कि यह गांव पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का है और उनके घर के बाहर ही किसान धरना दे रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर धरने पर बैठे किसान प्रीतम सिंह जहर पी लिया। किसान मानसा के अकाली गांव का रहने वाला है। प्रीतम सिंह को सबसे पहले बादल गांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात नाजुक होने वजह से किसान को बठिंडा के मैक्स हॉस्पिटल में ले जाया गया है। जहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के लिए आपको बता दें, केंद्र सरकार के कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य बिल, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओं पर किसान (संरक्षण एवं सशक्तिकरण बिल) और आवश्यक वस्तु संशोधन बिल के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इन बिलों को लेकर यह कहा जा रहा है कि किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य ही आमदनी का एकमात्र जरिया है, ये बिल इसे भी समाप्त कर देगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि ये अध्यादेश साफ तौर पर मौजूदा मंडी व्यवस्था का खात्मा करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- सुरजेवाला ने रोजगार और HSSC के नतीजों को लेकर हरियाणा सरकार पर साधा निशाना,वीडियो जारी कर कही ये बात


संबंधित समाचार