होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आंध्र प्रदेश में शुरू हुई 2024 की तैयारी, BJP और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने मिलाया हाथ

आंध्र प्रदेश में शुरू हुई 2024 की तैयारी, BJP और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने मिलाया हाथ

 

अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने गुरुवार को बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया। बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव और पवन कल्याण ने इसकी घोषणा की। पवन कल्याण ने कहा, लोग राज्य में तेलुगू देशम पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस की सरकार से तंग आ चुके हैं। वे तीसरे विकल्प की ओर देख रहे हैं। बीजेपी-जेएसपी लोगों को वैकल्पिक सरकार देगी। हम साथ में मिलकर 2024 के चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

आंध्र प्रदेश में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में आई थी। जेएसपी ने यह चुनाव में वाम दल और बसपा के साथ मिलकर लड़ा था। नरसिम्हा राव ने कहा कि बीजेपी-जेएसपी गठबंधन राज्य की राजनीति को साफ करने के लिए हुआ है। यह एक ऐतिहासिक कदम है। आंध्र प्रदेश में बीजेपी का किसी अन्य पार्टी के साथ कोई राजनीतिक संबंध नहीं है। हम जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेंगे और विकल्प के तौर पर आगे बढ़ेंगे।

बीजेपी नेता लंका दिनाकरण ने कहा कि राज्य और राष्ट्रहितों को देखते हुए पवन कल्याण के भाजपा में शामिल होने के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस पर वंशवाद और भ्रष्ट राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। दिनाकरण ने कहा, हम जगन मोहन रेड्‌डी सरकार के जनविरोधी फैसले और आंध्र प्रदेश के तीन राजधानी बनाए जाने जैसे प्रस्तावों के खिलाफ लड़ेंगे। हम जेएसपी के साथ न्यूनतम साझा कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें- दविंदर सिंह को कौन दे रहा था संरक्षण, पीएम और गृह मंत्री खामोश क्यों हैं: राहुल गांधी


संबंधित समाचार