होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दविंदर सिंह को कौन दे रहा था संरक्षण, पीएम और गृह मंत्री खामोश क्यों हैं: राहुल गांधी

दविंदर सिंह को कौन दे रहा था संरक्षण, पीएम और गृह मंत्री खामोश क्यों हैं: राहुल गांधी

 

जम्मू कश्मीर में हिजबुल आतंकियों के साथ गिरफ्तार किए गए डीएसपी दविंदर सिंह को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की कथित खामोशी पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि दविंदर सिंह के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलना चाहिए और दोषी पाए जाने पर उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

राहुल गांधी ने यह सवाल भी किया कि दविंदर सिंह की पुलवामा हमले में क्या भूमिका थी और उसे किसका संरक्षण मिल रहा था? राहुल गांधी ने ट्वीट किया, DSP दविंदर सिंह ने तीन ऐसे आतंकवादियों को अपने घर पर पनाह दी और उन्हें दिल्ली ले जाते हुए पकड़ा गया, जिनके हाथ में भारतीय नागरिकों का खून लगा है।

कांग्रेस नेता ने कहा, उसके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में छह महीने के भीतर मुकदमा चलना चाहिए और अगर वह दोषी है तो उसे भारत के खिलाफ देशद्रोह के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। राहुल गांधी ने सवाल किया, 'दविंदर सिंह पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और एनएसए खामोश क्यों हैं? पुलवामा हमले में दविंदर सिंह की क्या भूमिका थी? उसने और कितने आतंकवादियों की मदद की? उसे कौन संरक्षण दे रहा था और क्यों दे रहा था?

यह भी पढ़ें- 22 जनवरी को नहीं मिलेगी निर्भया के दंरिदों को मौत, कोर्ट ने डेथ वारंट पर लगाया स्टे


संबंधित समाचार