होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

VIDEO: लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर घर जाकर PM मोदी ने खिलाया केक, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

VIDEO: लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर घर जाकर PM मोदी ने खिलाया केक, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। वह 93 वर्ष के हो गए हैं। आडवाणी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आवास पर गए और उनका आशीर्वाद लिया। यही नहीं दोनों ने एक-दूसरे को अपने हाथों से केक भी खिलाया।

प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को लाल कृष्ण आडवाणी के आवास गए। इस दौरान पीएम मोदी और आडवाणी काफी देर तक बात करते हुए भी नजर आए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री ने सबसे पहले आडवाणी को शुभकामनाएं देते हुए गुलदस्ता भेंट किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने आडवाणी के साथ मिलकर उनके लिए केक काटा और फिर अपने हाथों से खिलाया। वहां मौजूद सभी नेता कोरोना वायरस के चलते मास्क लगाए हुए भी नजर आए।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत की राजनीति में भाजपा को एक प्रमुख शक्ति के रूप में स्थापित करने में आडवाणी की अहम भूमिका रही है।'

वही, अमित शाह ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'आदरणीय आडवाणी जी ने अपने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई। उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।' 

यह भी पढ़ें- बिहार में एनडीए या महागठबंधन की सरकार? जानें क्या कह रहे सभी Exit Poll


संबंधित समाचार