भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज (सोमवार को) अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि पार्टी का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश कोविड-19 से लड़ रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों की मदद करें। एकजुट होकर भारत को कोविड-19 से मुक्त करें।
उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, 'जब भी बीजेपी को सेवा करने का मौका मिला, पार्टी ने सुशासन और गरीबों के सशक्तिकरण पर जोर दिया। पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा की और समाज सेवा की नई मिसाल भी कायम की।'
जब भी @BJP4India को सेवा करने का मौका मिला, पार्टी ने सुशासन और गरीबों के सशक्तिकरण पर जोर दिया। पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा की और समाज सेवा की नई मिसाल भी कायम की। #BJPat40
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2020
एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, 'भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर उन सबको मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा। उनकी वजह से ही भाजपा को आज देशभर में करोड़ों भारतीयों की सेवा करने का अवसर मिला है।'
भाजपा के स्थापना दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाए। अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों से भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है।'
भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) April 6, 2020
अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों से भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है। pic.twitter.com/Ngitb54jIQ
वही, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, 'माँ भारती को परम वैभव पर स्थापित करने के पुनीत विचार से जन्मी भारतीय जनता पार्टी को अपने परिश्रम से सींच कर विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ा करने वाले मनीषियों और करोड़ों समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भाजपा के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर नमन एवं शुभकामनाएं।' बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई थी।
माँ भारती को परम वैभव पर स्थापित करने के पुनीत विचार से जन्मी भारतीय जनता पार्टी को अपने परिश्रम से सींच कर विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ा करने वाले मनीषियों और करोड़ों समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भाजपा के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर नमन एवं शुभकामनाएं। #BJPSthapnaDiwas pic.twitter.com/5Y5iaNrdve
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) April 6, 2020
यह भी पढ़ें- कोरोना के खिलाफ एकजुट दिखा भारत, PM मोदी की अपील पर देशवासियों समेत कई बड़े नेताओं ने जलाए दीये