होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

धोनी के संन्यास पर सौरभ गांगुली का बयान आया सामने कहा, वे धोनी से पूछना चाहते हैं कि...

धोनी के संन्यास पर सौरभ गांगुली का बयान आया सामने कहा, वे धोनी से पूछना चाहते हैं कि...

 

विश्व कप के बाद से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ नहीं है, उन्होने क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है। हर किसी के मन में ये सवाल है कि आखिर धोनी टीम में वापसी कब करेंगे या फिर संन्यास का ऐलान करेंगे। अब BCCI के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने इस मामले पर बयान दिया और कहा कि वे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से बात करेंगे।

बता दे गांगुली के आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष बनने के दो दिन बाद 24 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी। पहले यह चयन 21 अक्टूबर को होना था। भारतीय टीम अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी जो तीन नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी।

गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, मैं जब चयनकर्ताओं से 24 अक्टूबर को मिलूंगा तो मैं इस पर बात करूंगा कि वे लोग क्या सोच रहे हैं। इसके बाद मैं अपने विचार रखूंगा। गांगुली से जब पूछा गया कि क्या क्रिकेटर इतना लंबा ब्रेक ले सकता है तो पूर्व कप्तान ने कहा, जब ऐसा हुआ तो मैं भूमिका में नहीं था। चयनकर्ताओं से मेरी पहली बैठक 24 को होनी है। संन्यास के सवाल को लेकर गांगुली ने कहा कि वह धोनी से पूछना चाहते हैं कि धोनी क्या चाहते हैं, उन्होंने कहा, देखते हैं कि धोनी क्या चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ें- इरफान पठान और हरभजन सिंह शुरू कर रहे नई पारी, लेकिन क्रिकेट में नहीं बल्कि...


संबंधित समाचार