होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं में उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू, 17 नवंबर को चुनाव

हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं में उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू, 17 नवंबर को चुनाव

 

हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं में उपचुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से भरे जा रहे हैं। प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों की 247 रिक्त सीटों के लिए 17 नवंबर को चुनाव हो रहे हैं। इनमें प्रधानों की 20, उपप्रधानों की 22 और वार्ड सदस्यों की 196 सीटें हैं।

जिला परिषद की एक और पंचायत समिति की आठ सीटें हैं। इन उपचुनाव के चलते प्रदेश की छह सौ से अधिक पंचायतों में आचार संहिता लगी है। नामांकन पत्र एक, दो या चार नवंबर को 11 से तीन बजे के बीच तय स्थानों पर भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की पांच नवंबर को स्क्रूटिनी होगी।

नामांकन वापसी सात नवंबर को 10 से 3 बजे के बीच होगी। चुनाव चिह्न भी सात नवंबर को मिलेंगे। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड मेंबर के चुनाव के लिए मतगणना चुनाव के तत्काल बाद होगी। उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 18 नवंबर को नौ बजे से शुरू होगी।


संबंधित समाचार