होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने नवजोत सिंह सिद्धू, कार्यक्रम में कैप्टन भी होंगे शामिल

आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने नवजोत सिंह सिद्धू, कार्यक्रम में कैप्टन भी होंगे शामिल

 

पंजाब में आज नवजोत सिंह सिद्धू औपचारिक रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में पदभार संभालेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे। इस बात की पुष्टि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने की। कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिद्धू के पदभार संभालने के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सहमति जताने के साथ दोनों के बीच सुलह के संकेत मिले हैं।

इससे पहले, पार्टी की प्रदेश इकाई के नवनियुक्त चार कार्यकारी अध्यक्षों में से कुलजीत सिंह नागरा और संगत सिंह गिलजियान ने मुख्यमंत्री को पदभार संभालने के कार्यक्रम के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। दरअसल, गुरुवार को अमरिंदर सिंह से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की।

इसके बाद मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने एक ट्वीट में कहा, "पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों को शुक्रवार को दिन में 10 बजे चाय के लिए पंजाब भवन आमंत्रित किया है। इसके बाद सभी साथ मिलकर नई पीपीसीसी टीम के कार्यभार संभालने के कार्यक्रम के लिए पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे।"

नागरा ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आएंगे। नागरा ने कहा, "मुख्यमंत्री को प्रधान साहब (पीपीसीसी अध्यक्ष), मंत्रियों और विधायकों की ओर से न्योता दिया गया है। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और आशीर्वाद देने के लिए वहां पहुंचेंगे।"

बता दें कि पिछले कुछ समय से सिद्धू और अमरिंदर का टकराव चल रहा है। अमृतसर (पूर्व) के विधायक सिद्धू ने पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के मामले के लिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। मुख्यमंत्री ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का भी विरोध किया था और कहा था कि जब तक सिद्धू उनके खिलाफ अपमानजनक ट्वीट के लिए माफी नहीं मांगेंगे, वह उनसे नहीं मिलेंगे।


संबंधित समाचार