होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में 27 अगस्त से नगर निकाय और ग्रामीण सफाई कर्मचारी 3 दिन तक हड़ताल पर

हरियाणा में 27 अगस्त से नगर निकाय और ग्रामीण सफाई कर्मचारी 3 दिन तक हड़ताल पर

 

हरियाणा प्रदेश में 27 अगस्त से 3 दिन तक सफाई नहीं होंगी। वहीं सोमवार यानी आज से मरीजों को दवा नहीं मिलेगी। क्योंकि नगर निकाय और ग्रामीण सफाई कर्मचारी 3 दिन तक हड़ताल पर रहेंगे। जबकि सरकारी अस्पतालों में कार्यरत फार्मासिस्ट भी सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

नगर पालिका कर्मचारी संघ का दावा है कि इस हड़ताल में प्रदेशभर के 32 हजार कर्मचारी शामिल होंगे। इसके लिए सरकार को पहले ही चेता दिया है। सरकार ने वार्ता का निमंत्रण भी दिया है, लेकिन नगर पालिका कर्मचारी संघ ने इसे ठुकरा दिया है। तर्क दिया है कि वार्ता के लिए 4 सितंबर का समय तय किया है, जो हड़ताल के बाद का है। सरकार की ओर से संघ को उनकी पूर्व में हुई बैठक में सौंपी गई मांगों का स्टेटस भी भेजा है। परंतु कर्मचारी इससे संतुष्ट नहीं है।

हड़ताल को लेकर नगर निकाय विभाग भी तैयारी में जुट गया है। संघ का दावा है कि इस हड़ताल में सभी 10 नगर निगम, 19 नगर परिषदों और 57 नगर पालिकाओं के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। पहले दिन सभी शहरों एवं कस्बों में मशाल जुलूस निकाले जाएंगे।

मंत्री कविता जैन ने कहा कि कर्मचारियों की अधिकांश मांगें मानी जा चुकी है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। ठेके पर लगी एजेंसियों से कचरा उठवाया जाएगा।


संबंधित समाचार