होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना वायरस को लेकर MS Dhoni की बेटी जीवा ने पूछे कई सवाल, पत्नी साक्षी ने कुछ यूं दिए जवाब

कोरोना वायरस को लेकर MS Dhoni की बेटी जीवा ने पूछे कई सवाल, पत्नी साक्षी ने कुछ यूं दिए जवाब

 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते है। इतनी छोटी सी उम्र में जीवा अपनी बातों और चुलबुली हरकतों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। अक्सर धोनी अपनी बेटी की वीडियोस सोशल मीडिया पर शेयर करते है। इसी कड़ी में इस बार एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने और बेटी के बीच कोरोना वायरस को लेकर हुई निजी बातचीत शेयर की है।

साक्षी ने जीवा सिंह धोनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कोरोना वायरस को लेकर जीवा के सवाल और साक्षी धोनी के जवाब हैं। इस पोस्ट में जीवा और साक्षी के बीच हुई बातचीत की एक तस्वीर है। इसमें जीवा पूछती हैं, 'ये वायरस जानवरों पर हमला क्यों नहीं करता?' इस पर साक्षी जवाब देती हैं, 'मनुष्य ने प्रकृति को बहुत नकुसान पहुंचाया है, तो वह इंसानों को सचेत कर रही है।'

जीवा आगे पूछती है, 'क्या हम मदर नेचर को बचाने में मदद कर सकते हैं'? साक्षी कहती हैं, 'अपने कमरे को साफ रखो, कूड़े को डस्टबिन में डालो, पानी और खाद्य पदार्थों को बर्बाद मत करो'। जमीन पर पड़े प्लास्टिक और रैपर्स को उठाकर डस्टबिन में डालो। फिर जीवा कहती है, 'यदि वह यह सब करेगी तो उसके क्या उपहार मिलेगा'? साक्षी जवाब देती हैं- 'बहुत-सा प्यार'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है वही, इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 147 पहुंच गई है, जिसमें 122 भारतीय नागरिक और 25 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 


संबंधित समाचार