होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मानसून सत्र:स्पीकर बोले-हरियाणा विधानसभा में प्रवेश के लिए कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट की होगी जरूरत

मानसून सत्र:स्पीकर बोले-हरियाणा विधानसभा में प्रवेश के लिए कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट की होगी जरूरत

 

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी और ‘चीन में निर्मित’ सेनिटाइजर या मास्क का परिसर में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। बता दें कि राज्य विधानसभा का सत्र 26 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सत्र के दौरान सदन में बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार सदन की कार्यवाही देखने के लिए किसी भी आगंतुक को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मानसून सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। इनमें मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष, सुरक्षा कर्मी और मीडिया कर्मी भी शामिल हैं। कोविड-19 की जांच रिपोर्ट सत्र शुरू होने की तारीख से तीन दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इसके अलावा सामाजिक दूरी के नियमों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। वही, एक सवाल के जवाब में ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि चीन में निर्मित (मेड इन चाइना) कोई भी वस्तु, चाहे वे सेनिटाइजर, दस्ताने या मास्क, सेनिटाइजर मशीन, जूते का कवर क्यों न हो, उनका परिसर में इस्तेमाल नहीं किया जाए।

यह भी पढ़ें- खत्म हुआ विद्यार्थियों का इंतजार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू


संबंधित समाचार