होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

धाकड़ अंदाज में घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए महेन्द्र सिंह धोनी,पत्नी साक्षी ने शेयर किया VIDEO

धाकड़ अंदाज में घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए महेन्द्र सिंह धोनी,पत्नी साक्षी ने शेयर किया VIDEO

 

महेन्द्र सिंह धोनी अभी अपने परिवार के पास रांची में हैं। वो भले ही सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हों लेकिन, उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने परिवार की फोटो और वीडियो अपलोड करती रहती हैं।

आपको बता दें कि साक्षी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है। और इस  वीडियो में धोनी अपने घोड़े के साथ रेस करते दिख रहे हैं और धोनी काले रंग की टीशर्ट और लोअर में दौड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं,वीडियो के कैप्शन में साक्षी ने लिखा- तेज, मजबूत। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो घोड़ा और धोनी आपस में ही रेस कर रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर लोगों काफी आ रहा है। बता दें,धोनी को जानवरों का बहुत शौक है और उनके रांची स्थित फार्महाउस में घोड़ों के साथ-साथ चार कुत्ते भी हैं।

धोनी ने यह घोड़ा कुछ समय पहले ही लिया था और साक्षी ने घोड़े का नाम चेतक रखा है। कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर माही के घोड़े की मसाज करने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में धोनी घोड़े की मालिश करते और उसे लाड़-प्यार करते नजर आ रहे थे। घोड़ा जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा था। इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर काफी लोगों द्वारा पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज पूछा,-भारत सरकार का कुशल मंत्रालय कौन सा है? जानें


संबंधित समाचार