कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा पार्टी नेतृत्व में परिवर्तन और संगठन के स्तर आमूल-चूल बदलाव की मांग किए जाने के बीच हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ देशवासियों के लिए एकमात्र उम्मीद की किरण हैं।
सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सामूहिक नेतृत्व और संगठन के विभिन्न निकायों को नए सिरे से गठित करने की मांग करने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए शैलजा ने रविवार को कहा, 'कांग्रेस के कुछ लोग जिन्होंने सत्ता का आनंद लिया और जिनकी हैसियत पार्टी की वजह से है, आज हमारे नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं।'
वही, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा, 'आज देश को सोनिया और राहुल गांधी के उज्ज्वल नेतृत्व की जरूरत है। दोनों का नेतृत्व पूरे देश के असंख्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए उम्मीद की एकमात्र किरण हैं। आज देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों, दलितों और युवाओं की उम्मीद इस नेतृत्व पर केंद्रित है।'
गांधी-नेहरू परिवार ने देश के लिए जो बलिदान दिया है,उसके लिए यह देश सदैव ऋणी रहेगा। आपका देश के प्रति समर्पण समस्त देशवासियों के लिए अनुकरणीय है। आज देश को आपके व श्री राहुल गांधी जी के ओजस्वी नेतृत्व की सबसे ज्यादा जरूरत है।
— Kumari Selja (@kumari_selja) August 23, 2020
कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को मेरा पत्र- pic.twitter.com/sC7eufUpfq
इसके अलावा कुमारी शैलजा ने कहा, 'इस समय जब हम चुनौती का सामना कर रहे हैं और भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, हमारे नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथ और मजबूत करने की जरूरत है ताकि वे देश को आगे ले जाने में अपनी भूमिका को जारी रख सकें।' उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि कांग्रेस में कुछ तत्व मौजूद हैं जिनकी मिलीभगत भाजपा के साथ है और वे उनकी साजिश का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें- Congress अध्यक्ष पद छोड़ेगी Sonia Gandhi, अब कौन संभालेगा कांग्रेस की कमान