होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कुलदीप सिंह राठौर बोले- राजीव शुक्ला का अनुभव हिमाचल कांग्रेस को करेगा सशक्त

कुलदीप सिंह राठौर बोले- राजीव शुक्ला का अनुभव हिमाचल कांग्रेस को करेगा सशक्त

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार देर शाम हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में बड़े पैमाने पर प्रभारी बदले। जारी अधिसूचना के मुताबिक, हिमाचल की कांग्रेस प्रभारी रही रजनी पाटिल को हटाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व में केंद्रीय मंत्री रहे राजीव शुक्ला को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, रजनी पाटिल को जम्मू-कश्मीर की कमान सौंपी गई है।

इस बीच हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि संगठन में फेरबदल चलते रहते हैं ताकि संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके। इस दौरान उन्होंने राजीव शुक्ला के हिमाचल प्रभारी बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शुक्ला एक अनुभवी नेता हैं उनके अनुभव का सीधा फायदा संगठन को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस उनकी अगुवाई में और अधिक मजबूत होगी। राठौर ने आगे कहा कि हिमाचल कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा त्यागी के साथ मिलकर बैठकर तय करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भी राजीव त्यागी हिमाचल प्रदेश आएंगे वह उन्हें खुद लेने जाएंगे।

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी ने कांग्रेस में किया बड़ा बदलाव, जानिए किसका कद बढ़ा, किसका घटा


संबंधित समाचार