होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

महिला क्रिकेटर ने विराट को किया था शादी के लिए प्रपोज, अब उन्हीं के गिफ्ट को टीम इंडिया के खिलाफ बना

महिला क्रिकेटर ने विराट को किया था शादी के लिए प्रपोज, अब उन्हीं के गिफ्ट को टीम इंडिया के खिलाफ बना

 

नई दिल्लीः इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट, जिन्हें टी20  क्रिकेट में 56  गेंदों में शतक बनाने के लिए जाना जाता है, भारतीय कप्तान विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने ट्वीटर पर एक बार कोहली को सार्वजनिक रुप से प्रपोज भी किया था। अब वह भारत के खिलाफ होने जा रही अगामी सीरीज में विराट कोहली के ही दिए गए एक हथियार का इस्तेमाल करेंगी।

डेनियल वेट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन है। उन्होंने विराट को शादी का प्रस्ताव भी दिया था, जिसपर विराट ने उनको खुद का बल्ला गिफ्ट में दे दिया था। 

डेनियल ने क्रिकइंफो से बातचीत में बताया, 'यह बैट कोहली ने उन्हें तोहफे में दिया था। साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर कोहली और डेनियल की डर्बी में मुलाकात हुई थी। उसी साल कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 72 रनों की पारी खेली थी। इस पारी को देखकर डेनियल ने टि्वटर पर कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। तब उन्होंने इस मामले में ट्वीट किया था।'

हालांकि, बाद में विराट ने इस प्रस्ताव को नकार दिया था, लेकिन इसके बदले में उन्होंने वेट को अपना बल्ला गिफ्ट में दिया था। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात ने तब मीडिया में खासी सुर्खियां बटोरी थी। वेट ने विराट कोहली से मिले बल्ले का नाम बीस्ट रखा है।  


संबंधित समाचार