होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Karnal: एक ही घर में मिली दो लाशें मिलने से शहर में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Karnal: एक ही घर में मिली दो लाशें मिलने से शहर में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

करनाल के आनंद विहार इलाके में एक ही घर में दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। मौसे और भांजे की तेजधार से हत्या  हुई मिली। बताया जा रहा कि जिस समय यह वारदात हुई उस वक्त घर के दूसरे कमरे में एक और लड़का मौजूद था। वारदात का पता चलते ही खुद मौके पर एसपी ने पहुंच कर जायजा लिया।

रविवार की सुबह करनाल के लिए मनहूस साबित हुई। करनाल के एक ही घर में 2 लाश मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। दरसअल सुबह गली में आकर एक लड़का संजय गली वालों को जानकारी देता है कि उसके पापा और उसके ममेरे भाई घर के अंदर खून से लथपथ पड़े हुए है। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी, डीएसपी, एसएचओ की टीम मौके पर पहुंची, साथ ही जानकारी जुटाने के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर थी ताकि सबूत जुटाए जा सके। दोनों शव खून से सने हुए थे, दोनों के शवों पर चोट के निशान थे।

एसपी गंगा राम पुनिया ने बताया फिलहाल पुलिस सजंय से पूछताछ कर रही है जो उस वक़्त घर में मौजूद था, क्या सजंय को उस वक्त कोई आवाज़ नहीं आई जब दोनों को मौत के घाट उतारा जा रहा था। पुलिस इन्हीं बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- अंबाला : BJP की ट्रैक्टर रैली में 72 साल के किसान की मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप


संबंधित समाचार