होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2021 Player Auction:इस बार नीलामी में उतरेंगे 292 खिलाड़ी, 2 करोड़ बेस प्राइस वाले ये हैं प्लेयर

IPL 2021 Player Auction:इस बार नीलामी में उतरेंगे 292 खिलाड़ी, 2 करोड़ बेस प्राइस वाले ये हैं प्लेयर

 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में 18 फरवरी को होने वाले नीलामी (Auction) में 292 खिलाड़ी उतरेंगे। गुरुवार रात बीसीसीआई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नीलामी में दो करोड़ रुपये की मैक्सिमम बेस प्राइस रखा गया है, जिसमें दो भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह और केदार जाधव और आठ विदेशी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जैसन रॉय और मार्क वुड शामिल हैं।

वही, नीलामी के लिए 12 खिलाड़ियों को डेढ़ करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रखा गया है, जबकि एक करोड़ रुपए के बेस प्राइस में 11 खिलाड़ियों में दो भारतीय हनुमा विहारी और उमेश यादव शामिल हैं। 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में 15 खिलाड़ी हैं और ये सभी विदेशी हैं। 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में 65 खिलाड़ी हैं, जिनमें 13 भारतीय और 52 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन में 164 भारतीय खिलाड़ी, 125 विदेशी खिलाड़ी और तीन खिलाड़ी एसोसिएट देशों के होंगे।  

यहां जानें टीमों के पास बचे हुए खिलाड़ियों और पर्स की स्थिति

चेन्नई सुपरकिंग्स : पर्स- 22.9 करोड़ रुपये, बची जगह- 7 (1 विदेशी)
दिल्ली कैपिटल्स : पर्स- 12.9 करोड़ रुपये, बची जगह- 6 (2 विदेशी)
कोलकाता नाईट राइडर्स : पर्स- 10.75 करोड़ रुपये, बची जगह- 8 (2 विदेशी)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : पर्स- 35.90 करोड़ रुपये, बजी जगह- 13 (4 विदेशी)
सनराइजर्स हैदराबाद : पर्स- 10.75 करोड़ रुपये, बची जगह- 3 (1 विदेशी)
किंग्स इलेवन पंजाब : पर्स- 53.20 करोड़, बची जगह- 9 (5 विदेशी)
राजस्थान रॉयल्स : पर्स- 34.85 करोड़ रुपये, बची जगह- 8 (3 विदेशी)
मुंबई इंडियंस : पर्स- 15.35 करोड़, बची जगह- 7 (4 विदेशी)

यह भी पढ़ें- ICC Test Ranking Batting : टॉप-3 में जो रूट की एंट्री, पांचवें नंबर पर पहुंचे विराट कोहली


संबंधित समाचार