होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने 12 खिलाड़ियों को किया रिलीज, सबसे चौकाने वाला नाम युवराज सिंह

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने 12 खिलाड़ियों को किया रिलीज, सबसे चौकाने वाला नाम युवराज सिंह

 

IPL की मौजूदा विजेता फ्रेंचाइजी मुम्बई इंडियंस ने आईपीएल 13 के लिए रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए चौथा खिताब जीतने वाले कोर ग्रुप को अपने साथ बनाए रखा है जबकि उसने 12 खिलाड़ियों को मुक्त कर दिया है। जबकि 18 को रीटेन किया है। इनमें तीन ट्रेन-इन खिलाड़ी-ट्रेंट बाउल्ट, स्टेफाने रदरफोर्ड और धवल कुलकर्णी भी शामिल हैं।

आईपीएल के 2020 संस्करण के लिए दिसम्बर में ऑक्शन होना है और अब मुम्बई के पास पांच घरेलू और दो विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है। ऑक्शन कोलकाता में होना है। रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट सबसे चौंकाने वाला नाम युवराज सिंह का रहा है।

युवराज को पिछले आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस एक करोड़ में खरीदा था. हालांकि उन्हें सिर्फ चार मैचों में ही मौके मिला था, जिसमें उन्होंने कुल 98 रन बनाए थे। उनका बेस्ट स्कोर 53 रन था। अब इन रिलीज हुए खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला ऑक्शन में होगा।


संबंधित समाचार