होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी राजिंदर गोयल का निधन, रणजी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का है रिकॉर्ड

घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी राजिंदर गोयल का निधन, रणजी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का है रिकॉर्ड

 

भारत के दिग्‍गज घरेलू क्रिकेटर राजिंदर गोयल का रविवार को निधन हो गया। वह 77 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। अपने 24 साल के घरेलू क्रिकेट करियर में राजिंदर गोयल ने हरियाणा के लिए 750 विकेट चटकाए थे। हरियाणा के लिए खेलने के अलावा उन्होंने पंजाब और दिल्ली का भी प्रतिनिधित्व किया था। उनके नाम रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

उन्होंने रणजी में 637 विकेट झटके। उन्हें 2017 में सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। हालांकि लेफ्ट आर्म स्पिनर कभी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। वही, राजिंदर गोयल के निधन पर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह महेंद्र ने कहा, 'क्रिकेट के लिए यह एक बहुत बड़ा नुकसान है और मेरे लिए यह एक व्यक्गित क्षति है। अगर वह देश में बाएं हाथ के सबसे अच्छे स्पिनर नहीं थे तो भी सबसे अच्छे में से एक थे। उनका 750 विकेट लेने का रिकॉर्ड, उनकी जबरदस्त क्षमता को दिखाता है।' 

उन्होंने आगे कहा, 'राजिंदर गोयल ने रणजी ट्रॉफी में हरियाणा, दिल्ली और पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। संन्यास के बाद खेल में उनकी योगदान बहुत बड़ा था। वह सज्जन व्यक्ति थे, जो बहुत अंत तक सक्रिय रहे। उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत ने अपने एक जेवर को खो दिया है। मैं उन्हें बहुत याद करूंगा।'

यह भी पढ़ें- 45 साल पहले क्लाइव लॉयड ने थामा था पहला वर्ल्ड कप, वेस्टइंडीज बना था चैम्पियन


संबंधित समाचार