होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत 2022 में करेगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी

भारत 2022 में करेगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी

 

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा ने पुष्टि कर दी है कि भारत 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा। बता दें कि इससे पहले फीफा ने अंडर-20 महिला विश्व कप 2020 और फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप को 2021 के शुरू में कराने का इस साल फैसला किया था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह कैंसिल हो गया।

वही, फीफा ने मेजबान सदस्य संघों और अन्य अंशधारकों से कोरोना की स्थिति के मद्देनजर बातचीत का सिलसिला जारी रखा था क्योंकि इन आयु वर्ग टूर्नामेंटों को लेकर सभी की चिंता बनी हुई थी। इसके अलावा कोरोना के कारण इन टूर्नामेंटों के लिए क्वालिफिकेशन टूर्नामेंटों को पूरा कर पाना भी मुश्किल हो रहा था। जिसके बाद फीफा परिसंघों के कोविड-19 कार्य समूह ने इन सभी बातों पर विचार करने के बाद 2020 के इन दोनों युवा महिला टूर्नामेंटों को रद्द करने का फैसला किया।

इसके बाद दोनों टूर्नामेंटों को आयोजित करने की जिम्मेदारी उन देशों को ही देने की सिफारिश की जो मूल रूप से इनके मेजबान थे। फीफा परिषद के ब्यूरो ने मंजूरी दी है कि कोस्टा रिका 2022 में फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप और भारत 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेंगे।

यह भी पढ़ें- पुतिन अभी भी बिडेन को नहीं मानते अमेरिकी राष्ट्रपति, जानें वजह


संबंधित समाचार