होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

2023 हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा भारत, चौथी बार मिली मेजबानी

2023 हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा भारत, चौथी बार मिली मेजबानी

 

भारत को एक बार फिर हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी मिल गई है। यह वर्ल्ड कप 2023 में होगा। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेनशन ने शुक्रवार को यह घोषणा की। स्पेन और नीदरलैंड को महिला हॉकी विश्व कप 2022 की संयुक्त मेजबानी सौंपी गई है। यह चौथा मौका है जब भारत को हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है। वह इससे पहले 1982, 2010 और 2018 में भी विश्व कप का आयोजन कर चुका है।

विश्व कप में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। 8 बार ओलंपिक गोल्ड जीतने वाला भारत हॉकी विश्व कप सिर्फ एक बार 1975 में जीत सका है। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेनशन के एक्जीक्यूटिव बोर्ड ने शुक्रवार को फैसला लिया कि 2023 में पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत करेगा। स्पेन और नीदरलैंड महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेंगे। यह विश्व कप 2022 में खेला जाएगा।

एफआईएच ने यह भी साफ कर दिया है कि अभी सिर्फ मेजबान देशों का निर्णय हुआ है। इसका फैसला मेजबान देशों को करना है कि विश्व कप के मैच किन शहरों में खेले जाएंगे। पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में 13 से 29 जनवरी तक खेला जाएगा। महिला हॉकी विश्व कप इससे एक साल पहले एक से 17 जुलाई तक होगा।


संबंधित समाचार