होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80834 नए केस, 3 हजार से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80834 नए केस, 3 हजार से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

 

देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 80,834 नए मामले आए हैं।  71 दिनों के बाद भारत में कोरोना वायरस के इतने कम नए केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 10 लाख 26 हजार 159 हो गए हैं।

हालांकि, बीते 24 घंटे में  3 हजार 303 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा है। इसके साथ ही देश में अब तक 3 लाख 70 हजार 384 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं। 

वहीं, बीते एक दिन में 54 हजार 531 एक्टिव केस घटे हैं। अभी तक कोरोना से देश में कुल 2 करोड़ 80 लाख 43 हजार 446 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें से 1 लाख 32 हजार 62 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब में बड़ा सियासी गठजोड़, शिअद-बसपा ने मिलाया हाथ, जानें किस दल के हिस्‍से में कितनी सीटें


संबंधित समाचार