होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इटली को हराकर किया वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इटली को हराकर किया वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश

 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को इटली को 3-0 से हराकर वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब टीम का मुकाबला आयरलैंड से होगा। टीम के लिए ये गोल लालरेमसियामी, नेहा गोयल और वंदना कटारिया ने किए।

 

बता दें भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने मुकाबले से पहले कहा था कि उनकी टीम जीतने के लिए उतरेगी। पहले क्वॉर्टर की शुरुआत में ही भारतीय टीम ने 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली। यह गोल लालरेमसियामी ने लगाया। इसके बाद हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं लगा। हालांकि, हाफ टाइम से पहले इटली को फ्री हिट मिली थी, लेकिन टीम इस मौके को भुना नहीं सकी।

 

तीसरे क्वॉर्टर में नवनीत का एक दिशाहीन शॉट गोल पोस्ट की दाईं ओर से निकल गया। यहां भारत के पास गोल करने का सुनहरा मौका था। इस क्वॉर्टर के आखिरी पलों में भारत ने दूसरा गोल दागा।

 

नेहा गोयल ने 45वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इटली की टीम पूरे मैच के दौरान पिछड़ती नजर आई और भारत के डिफेंस को भेद पाना उसके लिए मुश्किल रहा।

 

वंदना कटारिया ने फिर 55वें मिनट में टीम इंडिया का तीसरा गोल कर दिया और अंत में भारतीय महिला टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली।

 


संबंधित समाचार