होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IND VS SA: तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा का शानदार शतक, टॉप ऑर्डर हुआ फेल

IND VS SA: तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा का शानदार शतक, टॉप ऑर्डर हुआ फेल

 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची टेस्ट का पहला दिन चल रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया तो वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस एक बार फिर टॉस जीतने में नाकामयाब रहे। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले सेशन का भरपूर फायदा उठाया और टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से विफल कर दिया। टीम इंडिया ने 40 रन के भीतर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए जिसमें विराट कोहली, पुजारा और अग्रवाल शामिल थे।

लेकिन इसके बाद रहाणे और रोहित शर्मा की जोड़ी ने टीम इंडिया को कंधा दिया और धीरे धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाया। अब रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का छठा शतक जड़ दिया है। वहीं इस सीरीज में उन्होंने अपना तीसरा शतक पूरा कर दिया है। रहाणे ने भी अर्धशतक मार दिया है और शतक की तरफ बढ़ रहे हैं।

खबर लिखे जाने तक रोहित ने 149 गेंदों में 108 रनों पर नाबाद खेल रहे है। रोहित ने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया। वहीं दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 150 से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। इसी शतक के साथ रोहित ने अपने टेस्ट करियर में कुल 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं।


संबंधित समाचार