होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पत्नी से बदला लेने के लिए पति दूसरे युवक से तीन महीने तक करवाता रहा रेप, महिला हुई गर्भवती

पत्नी से बदला लेने के लिए पति दूसरे युवक से तीन महीने तक करवाता रहा रेप, महिला हुई गर्भवती

 

पंजाब में एक पति की घिनौनी हरकत सामने आई है। केवल दहेज केस के लिए पति ने अपनी ही पत्नी की इज्जत को दांव पर लगा दिया। दरअसल, एक पत्नी ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना का केस किया था। इसके चलते पति ने अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए नीच हरकत कर बैठा। पति पिछले तीन महीने से अपने मामा के बेटे से अपनी ही पत्नी का रेप करवा रहा था।

जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया करता था। यह घटना अबोहर के बल्लूआना गांव की है। वही, रेप के दौरान महिला ढाई महीने की गर्भवती हो गई। जब यह बात पति को पता चला तो अपनी गर्भवती पत्नी को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने देखा तो महिला से पूछताछ कर उसको उसके मायके बठिंडा पहुंचा दिया। 

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मंगलवार को पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि पति हेयर ड्रेसर की दुकान चलता है। महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर दहेज के लिए उसको परेशान किया करता था। इसके चलते एक साल पहले उसने पति के खिलाफ दहेज के लिए केस दर्ज की थी। वही, मामला एक साल तक कोर्ट में चला। हालांकि बीच में पंचायती समझौता होने पर वह ससुराल में रहने लगी थी।

जिसके बाद केस खत्म होने के कुछ दिन बाद पति पीड़िता के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पति अपनी नीच हरकत करना शुरू कर दिया। आरोपी पति अपने मामा के बेटे के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया। ऐसे में वह मार्च से लेकर अब तक गन पॉइंट पर अपने मामा के बेटे से पत्नी का रेप करवा रहा था।

 

यह भी पढ़ें- कोरोना का फायदा उठा रहा है चीन, भारत के पड़ोस में बनाया कृत्रिम आइलैंड, देखें तस्वीरें


संबंधित समाचार