होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

10 महीने बाद शिमला से दिल्ली के लिए HRTC की वोल्वो बस सेवा आज से हुई शुरू

10 महीने बाद शिमला से दिल्ली के लिए HRTC की वोल्वो बस सेवा आज से हुई शुरू

 

हिमाचल प्रदेश में 10 महीने के लंबे अंतराल के बाद गुरुवार से एचआरटीसी की वोल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। एसओपी के तहत पहले दिन ट्रायल के तौर पर सभी वोल्वो बसों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में आज सुबह शिमला से 9:45 बजे दिल्ली के लिए लग्जरी बस रवाना हुई। वही, धर्मशाला से चंडीगढ़ और मनाली से चंडीगढ़ के लिए भी सुबह के समय लग्जरी चलाई जाएंगी।

रात्रि सेवा के तहत शिमला से दिल्ली, बीड़-बैजनाथ-दिल्ली, धर्मशाला-दिल्ली और मनाली-दिल्ली रूट पर गुरुवार को वोल्वो बसें रवाना की जाएंगी। प्रदेश सरकार की ओर से 100 फीसदी ऑक्युपेंसी पर बसें चलाने के निर्णय के बाद लग्जरी बसों का संचालन भी सौ फीसदी ऑक्युपेंसी पर ही होगा। वही, बसों को रूट पर भेजने से पहले सैनिटाइज किया जाएगा। सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अस्वस्थ यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। चालक और परिचालकों को कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक एहतियात का पालन करना होगा।

ऐसे में जैसे-जैसे रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, लग्जरी बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वही, एचआरटीसी को लग्जरी बसों का संचालन शुरू होने के बाद आमदनी में इजाफे की उम्मीद है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते मार्च माह में लगाए गए लॉकडाउन के बाद से प्रदेश में लग्जरी बसों का संचालन बंद था।

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने WDFC के 306 किमी न्‍यू रेवाड़ी-मदार खंड का किया उद्घाटन, जानें इसके बारे में सबकुछ


संबंधित समाचार