होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नाहन नगर पालिका में BJP की हुई जीत,सुरेश कश्यप बोले-2022 में पार्टी फिर से बनाएगी प्रदेश में सरकार

नाहन नगर पालिका में BJP की हुई जीत,सुरेश कश्यप बोले-2022 में पार्टी फिर से बनाएगी प्रदेश में सरकार

 

नाहन नगर पालिका में बीजेपी फिर से काबिज हो गई। बीजेपी ने यहां 13 में से 8 सीटों पर जीत हासिल की है। वही, नगर पालिका में जीत हासिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि प्रदेश भर में हुए नगर निकाय चुनाव में 95% नगर निकायों में बीजेपी ने जीत हासिल की है।

उन्होंने दावा किया है कि यह जीत प्रदेश की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 3 वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का नतीजा है। उन्होंने बताया कि पंचायती राज चुनाव में अभी तक करीब 102 पंचायतों में निर्विरोध पंचायत प्रधान चुने जा चुके हैं जिनमें से अधिकतर बीजेपी समर्थित है। इसके अलावा बीजेपी की जीत को देखने के बाद उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा है कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भी हिमाचल में दोबारा बीजेपी की सरकार बनेगी। 

वही, स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल ने भी नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका नाहन को जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि नाहन नगर पालिका ने अपने बीते कार्यकाल में शहर के विकास के लिए जो कार्य किए हैं यह जीत उसी का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा है कि आने वाले कार्यकाल में भी बीजेपी समर्थित ये नगर पालिका शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

बता दें कि नगर पालिका नाहन के कुल 13 वार्डो से कांग्रेस और बीजेपी के अलावा 10 आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। 13 वार्डों में से 8 वार्डों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की जबकि 5 वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते। बता दें यहां से आजाद उम्मीदवार कोई भी सीट हासिल नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू के चलते 60 रुपये किलो में भी कोई नहीं खरीद रहा चिकन, कारोबारी परेशान


संबंधित समाचार