होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल सरकार ने जनगणना 2021 के लिए जारी किए निर्देश, पूछे जाएंगे ये सवाल

हिमाचल सरकार ने जनगणना 2021 के लिए जारी किए निर्देश, पूछे जाएंगे ये सवाल

 

हिमाचल सरकार ने वर्ष 2021 की जनगणना का काम शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के निर्देशों को अधिसूचित कर दिया है। पूरे देश के साथ हिमाचल में भी जनगणना शुरू हो गई है। नई जनगणना के दौरान लोगों से 31 सवाल पूछे जाएंगे। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इससे संबंधित निर्देशों को लागू करना होगा।

आप क्या खाते हैं, कैसे रहते हैं? शौचालय है कि नहीं, जनगणना में इस तरह की सारी जानकारी देनी होगी। जनगणना 2021 के लिए भवन नंबर, मकान नंबर, मकान के फर्श, दीवार, छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान का उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार में रहने वाले लोगों की कुल संख्या, मुखिया का नाम, मुखिया का लिंग के अलावा परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य से संबंधित हो तो उसके बारे में भी जानकारी देनी होगी।

मकान के स्वामित्व की स्थिति, परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कुल कमरों की संख्या, परिवार में विवाहित दंपतियों की संख्या, पेयजल के मुख्य स्रोत की जानकारी, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी और स्नानगृह की उपलब्धता तक की सूचना देनी होगी।


संबंधित समाचार