होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल सरकार ने नौकरी भर्ती नियमों में बदलाव को दी मंजूरी, अब ये होंगे नए नियम

हिमाचल सरकार ने नौकरी भर्ती नियमों में बदलाव को दी मंजूरी, अब ये होंगे नए नियम

 

हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में गैर-हिमाचलियों को नौकरी देने को लेकर हुए विवाद के बाद अब सूबे की भाजपा सरकार ने भर्ती नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी है। सोमवार को प्रदेश सचिवालय में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और सरकार ने भर्ती नियमों को बदलने को मंजूरी दे दी।

सरकार की ओर से जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अब तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों के लिए नियमों में संशोधन किया है। नए नियमों के अनुसार, अब उन्हें ही तृतीय श्रेणी में नौकरी मिलेगी, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश से आठवीं की पढ़ाई की होगी।

चतुर्थ श्रेणी में नौकरी पाने के लिए सूबे के स्कूलों से 10वीं की पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया गया है। जयराम सरकार ने भर्ती नियमों में संशोधन पर मंथन किया। अब भर्ती नियमों को बदलने के लिए कैबिनेट ने हामी भर दी है। जल्द ही इस संबंध में सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी।


संबंधित समाचार