होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल: सीएम जयराम ठाकुर करेंगे 6 मार्च को बजट पेश

हिमाचल: सीएम जयराम ठाकुर करेंगे 6 मार्च को बजट पेश

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल का तीसरा बजट 6 मार्च को पेश करेंगे। हिमाचल विधानसभा का यह बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू होकर एक अप्रैल 2022 तक चलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने वाया सर्कुलर मंत्रियों के हस्ताक्षर लेकर इस सत्र की तारीखों को मंजूरी दे दी है। इस बार का बजट 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है।

नई दिल्ली में ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्रियों से मंत्रणा करने के बाद बजट सत्र की तारीखों निर्धारित कर दी हैं। तिथियां निर्धारित होने के बाद सरकार ने नया बजट बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए विभिन्न विभागों से आंकड़े और तथ्य जुटाए जा रहे हैं। बजट में कर्मचारियों-पेंशनरों को कई लाभ दिए जा सकते हैं। बजट का एक बड़ा हिस्सा कर्मचारियों और पेंशनरों पर खर्च होता है।

इसके अलावा विकास कार्यों के लिए भी बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए जा सकते हैं। केंद्रीय बजट का अनुकरण करते हुए जयराम सरकार का यह बजट भी टैक्स फ्री हो सकता है। इसके अलावा इसमें किसानों-बागवानों के लिए भी कई नई योजनाओं की घोषणाएं की जा सकती हैं।


संबंधित समाचार