होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

 

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में अब ज्य के विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद विपिन सिंह परमार ने ट्वीट कर दी।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने ट्वीट कर कहा, 'गत दो दिनों से कोरोना के कुछ लक्षण आने के कारण आज कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर अपने सरकारी आवास में ही आइसोलेट हूं। आप सभी की शुभकामनाओं से मैं शीघ्र पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगा।'

बता दें कि इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और तकनीकी मंत्री राम लाल मारकंडा भी  कोरोना पॉजिटिव पाए गए और अभी फिलहाल वह दोनों आईसोलेशन में हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के CM के बाद अब तकनीकी मंत्री रामलाल मारकंडा हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकरी


संबंधित समाचार