होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर ने पच्छाद सीट से भरा नामांकन

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर ने पच्छाद सीट से भरा नामांकन

 

विधानसभा उप चुनाव के लिए पच्छाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर समेत अन्य नेता मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने दोनों प्रत्याशियों धर्मशाला के विजय इंद्र करण और पच्छाद के पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर को बीते दिन पार्टी निशान सौंप दिए थे।

इससे पहले राजगढ़ पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार शुरू किया। वह टिकट के पहले ही प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। एक बार पूरे पच्छाद क्षेत्र में प्रचार कर चुके हैं। पहले नवरात्र पर कांग्रेस प्रत्याशी नारग से गिरिपुल होते हुए राजगढ़ पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव जाकर वोट मांगे।

गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि राजनीतिज्ञों के लिए मतदाता ही उनके भगवान होते हैं। मतदाताओं को ही मन में याद कर उन्होंने सीधा अपना प्रचार शुरू किया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव कई नए समीकरण लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की आपसी गुटबाजी चरम सीमा पर है। उपचुनाव में भाजपा की आपसी गुटबाजी गहरी खाई के रूप में उभरेगी। इसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 2 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान


संबंधित समाचार