होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल: विधानसभा उपचुनाव में 4 बजे तक पच्छाद में 59.39 और धर्मशाला में 52.18 प्रतिशत मतदान

हिमाचल: विधानसभा उपचुनाव में 4 बजे तक पच्छाद में 59.39 और धर्मशाला में 52.18 प्रतिशत मतदान

 

धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बने 202 मतदान केंद्रों पर आज सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। शाम 4 बजे तक पच्छाद में 59.39 प्रतिशत और धर्मशाला में 52.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी विशाल नेहरिया ने सिद्धपुर पोलिंग बूथ पर मतदान किया। पच्छाद से भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने अपने परिजनों के साथ मतदान किया। शांतिपूर्वक चल रहे मतदान में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 60 मानगढ़ तथा 89 पोलिंग बूथ मजगांव -शमलाटी में वोटिंग के दौरान वीवीपैट मशीन खराब हो गई थी। रिटर्निंग ऑफिसर राजगढ़ नरेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खराब हुई वीवीपैट को 15 से 20 मिनट में बदल दिया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।

धर्मशाला में वृद्ध मतदाताओं के लिए दाड़ी स्थित वृद्धाश्रम में सहायक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। दोनों विस क्षेत्रों में कुल 1 लाख 56 हजार 624 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे है। धर्मशाला में सात और पच्छाद में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके बाद 24 अक्तूबर को सुबह 8 बजे मतगणना आरंभ होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।


संबंधित समाचार