होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी पर लगाया जालसाजी का आरोप, इंटरनेट पर दिया प्रमाण

हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी पर लगाया जालसाजी का आरोप, इंटरनेट पर दिया प्रमाण

 

टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शमी की हाईस्कूल की मार्कशीट, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस पोस्ट कर उनकी जन्मतिथि पर सवाल खड़ा कर दिया है।

 

बता दें पोस्ट किए गए डाक्यूमेंट्स में शमी की पैदाइश की अलग-अलग चार तारीखें हैं। इतना ही नहीं हसीन ने शमी को जालसाज भी करार दिया है। इन दोनों के बीच छह मार्च से ही विवाद चल रहा है जब हसीन जहां ने व्हाट्सएप चैटिंग की स्क्रीन शाट और फोटो इंटरनेट पर पोस्ट की थी। दोनों के बीच सुलह-समझौते के भी कई प्रयास हुए, लेकिन बात नहीं बन पाई।

 

हसीन जहां ने क्रिकेटर पति मोहम्मद शमी पर जालसाजी का आरोप लगाया है। हसीन ने कहा कि वह एक स्टार हैं इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। मैंने उसकी जालसाजी के सबूत दे दिए हैं। अब पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह उसके खिलाफ एक्शन लें। अगर ये काम कोई आम आदमी करता तो वह अभी जेल में होता।

 

 


संबंधित समाचार