होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विस चुनाव: मतदान हुआ समाप्त, 62 प्रतिशत हुआ मतदान

हरियाणा विस चुनाव: मतदान हुआ समाप्त, 62 प्रतिशत हुआ मतदान

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो चुका है। सभी 90 सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे खत्‍म हो गया। राज्य के लगभग 1.82 करोड़ मतदाताओं ने 1169 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला EVM में कैद कर दिय़ा है। बता दे राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1169 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र थे। राज्‍‍‍य की 90 सीटों पर शाम 6 बजे तक 61.72% मतदान दर्ज किया गया।

मतदान प्रतिशत

 

समय                हरियाणा

9 बजे               8.73

10 बजे              9.11

11 बजे              11.94

12 बजे              23.12

1 बजे               32.43

2 बजे               37.64

3 बजे               41.13

4 बजे               50.60

5 बजे               61

6 बजे               62

यह भी पढ़ें- हरियाणा विस चुनाव: सीएम ने कहा कैप्टन अभिमन्यु और मेरी जोड़ी जबरदस्त,मिलकर करते है काम


संबंधित समाचार