होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विस चुनाव: नितिन गडकरी का आरोप, कांग्रेस की नीतियों के कारण देश नहीं कर सका तरक्की

हरियाणा विस चुनाव: नितिन गडकरी का आरोप, कांग्रेस की नीतियों के कारण देश नहीं कर सका तरक्की

 

हरियाणा में चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। केंद्रीय सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी भाजपा उम्‍मीदवारों के पक्ष में रैली की। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान सालों से घाटे में चल रहे हैं और उनकी हालत खराब है। आज देश गेहूं, चावल और चीनी में सरप्लस चल रहा है।

उन्‍होंने कहा कि देश में सालों से जिस तरह की कृषि पद्धति अपनाई जा रही है यह उसी का परिणाम है। अब किसानों को कृषि पद्धति बदलनी होगी। इसके लिए देश की भाजपा सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। इसमें सबसे बड़ा कदम इथनॉल का प्लांट लगाने की ओर चल रहा है। उन्होंने कहा कि इथनॉल का दो लाख करोड़ का हो सकता है। ऐसे में इस पहले से किसानों की हालत में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण ही देश तरक्की नहीं कर सका। वह स्वयं एक किसान हैं और उनकी तीन चीनी मील हैं। वह जिस क्षेत्र से सांसद हैं वहां उन्होंने ऐसे प्रोजेक्ट लगा दिये हैं जिससे पराली और गन्ना आदि से इथनॉल निकालकर उससे ट्रक, बसें, मोटरसाइकिलें व कारें चलाई जा रही हैं। इथनॉल से पेट्रोल पर निर्भरता कम होगी वहीं पेट्रोल का आयात भी कम करना पड़ेगा।

गडकरी ने कहा कि इससे किसानों व युवाओं को रोजगार के साधन भी मिलेंगे। देश में 70 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। प्रदेश में भी चार हाइवे मंजूर किए गए हैं, इससे हरियाणा की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी। भाजपा प्रत्याशी डॉ. पवन सैनी की ओर से की गई बाइपास की मांग पर उन्होंने भाजपा को भारी मतों से जिताने की बात कही।

यह भी पढ़ें- हरियाणा विस चुनाव: पूर्व सीएम हुड्डा का बीजेपी पर वार कहा, प्रदेश में बाहर के लोगों को बना दिया SDO


संबंधित समाचार