होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विस चुनाव: इनेलो को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी ने पार्टी को कहा अलविदा

हरियाणा विस चुनाव: इनेलो को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी ने पार्टी को कहा अलविदा

 

अभय सिंह चौटाला के करीबी और सिरसा के पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी ने मंगलवार को इनेलो को अलविदा कह दिया और अब चरणजीत सिंह रोडी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं। वे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की हैं।

चरणजीत इनेलो से रोडी सीट पर 2014 में सिरसा से सांसद और एक बार कालांवाली से विधायक रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने उन्हें हरा दिया। चरणजीत सिंह रोडी कभी अनाजमंडी में मुनीम की नौकरी करते थे। वर्ष 2000 में रोडी गांव की सीट रिजर्व होने पर फर्म के मालिकों ने उन्हें चुनाव में खड़ा किया।

चरणजीत चुनाव जीत गए। यहीं से उनके राजनीतिक कैरियर की शुरूआत हुई। 2005 में वे इनेलो की ओर से जिला परिषद सदस्य बने। 2009 में इनेलो-अकाली विधायक बने। इसके बाद 2014 में सांसद रहे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा विस चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन इनेलो ने जारी की 17 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट


संबंधित समाचार