होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Politics: नवीन के बाद अब देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस

Haryana Politics: नवीन के बाद अब देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस

 

हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ दी है। सावित्री जिंदल ने क सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की। बुधवार देर रात सावित्री जिंदल ने ट्विटर (अब X) पर अपने पोस्ट में लिखा, "मैंने एक विधायक के रूप में 10 वर्षों तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है। हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और अपने परिवार की सलाह पर, मैं आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।"

उन्होंने आगे लिखा कि मैं कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए और अपने सभी सहयोगियों का हमेशा आभारी रहूंगा जिन्होंने मुझे हमेशा अपना समर्थन और सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूँगी। 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही उनके बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। नवीन को कुरूक्षेत्र से बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है। 

 


संबंधित समाचार