होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा की पूर्व मंत्री कमला वर्मा का निधन, ब्लैक फंगस का चल रहा था इलाज

हरियाणा की पूर्व मंत्री कमला वर्मा का निधन, ब्लैक फंगस का चल रहा था इलाज

 

हरियाणा की पूर्व मंत्री एवं वयोवृद्ध भाजपा नेता कमला वर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं। कोरोना वायरस से उबरने के बाद यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में उनका ब्लैक फंगस संक्रमण का उपचार चल रहा था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि वर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ी और शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कमला वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "हरियाणा प्रदेश भाजपा की पहली महिला अध्यक्ष और तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुकीं कमला वर्मा जी के निधन से एक युग का अवसान हो गया है। आपके व्यक्तित्व में संगठनात्मक क्षमता के साथ गुड-गवर्नेंस को लेकर जो संकल्प शक्ति समाहित थी, वो सद्गुण सदैव हमें जनकल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

इसके अलावा हरियाणा की भाजपा इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने ट्वीट कर कहा कि वह पूर्व मंत्री वर्मा के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। बता दें कि कमला वर्मा हरियाणा की भाजपा इकाई की पहली अध्यक्ष थीं।

यह भी पढ़ें- गरीब परिवारों के लिए मुफ्त राशन और पंचकुला को कई सौगाते समेत जानिए CM मनोहर लाल की PC की बड़ी बाते


संबंधित समाचार