होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा: ग्रुप-डी में पुरानी खेल पॉलिसी के सर्टिफिकेट से लगे कर्मचारियों को हटाया जाएगा

हरियाणा: ग्रुप-डी में पुरानी खेल पॉलिसी के सर्टिफिकेट से लगे कर्मचारियों को हटाया जाएगा

 

जींद उपचुनाव से ठीक पहले की गई ग्रुप-डी के 18,218 पदों की भर्ती में स्पोर्ट्स कोटे से पुरानी खेल पॉलिसी के अनुसार बने ग्रेडेशन सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी लगे युवाओं को बर्खास्त किया जाएगा। बर्खास्तगी की प्रक्रिया कुछ विभागों ने शुरू भी कर दी है।

इस समय पशुपालन विभाग और पीडब्ल्यूडी में कइयों को बर्खास्त किया जा चुका है। अन्य महकमों में भी ऐसे युवाओं से ग्रेडेशन सर्टिफिकेट की पुष्टि के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया था, जो निकल चुका है। वहीं, 8 माह बाद नौकरी से हटाए जाने पर कई युवा हाईकोर्ट में चले गए हैं। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से पिछले साल भर्ती प्रक्रिया शुरू कर जनवरी में जींद उपचुनाव से पहले ही इन पदों पर जॉइनिंग दी गई थी।

जब सरकार ने नई पॉलिसी लागू कर दी तो पुरानी पॉलिसी के अनुसार बने ग्रेडेशन सर्टिफिकेट वाले युवाओं को नौकरी क्यों दी गई। खास बात यह भी है कि नई पॉलिसी के अनुसार इस भर्ती तक केवल 580 ग्रेडेशन सर्टिफिकेट ही बने थे। ऐसे में जॉइनिंग के वक्त ही यह देखा जाना चाहिए था कि जब 580 सर्टिफिकेट ही बने हैं तो 1518 की जॉइनिंग कैसे हो रही है। एचएसएससी ने 26 अगस्त 2018 को ग्रुप-डी के 18,218 पदों के लिए आवेदन मांगे। 1518 पद स्पोर्ट्स कोटे के लिए तय किए। ग्रेडेशन सर्टिफकेट को अनिवार्य बताया, पर नई-पुरानी पॉलिसी का जिक्र नहीं किया।


संबंधित समाचार